राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 6 अक्टूबर 2016 को पहला विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन (डब्ल्यूएसडीएस) का नई दिल्ली में उद्घाटन किया.
इस शिखर सम्मेलन का शीर्षक है – 2015 से आगे: लोग, ग्रह तथा विकास. इस शिखर सम्मेलन का आयोजन ऊर्जा और संसाधन संस्थान (टेरी) द्वारा किया जा रहा है.

विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन
• यह सम्मेलन टेरी द्वारा आयोजित दिल्ली सतत विकास शिखर सम्मेलन से प्रेरणा लेकर आरंभ किया गया है.
• इस सम्मेलन में नोबल पुरस्कार विजेता, राजनीतिज्ञ, विभिन्न संस्थानों के विद्वान तथा सतत विकास से सम्बंधित एजेंसियों के प्रतिनिधियों को एक मंच पर शामिल किया जाता है.
• इसका उद्देश्य वैश्विक समुदाय के लाभ के लिए दीर्घकालीन समाधान प्रदान करना है.
विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन के घटक
• विश्व सीईओ सतत विकास शिखर सम्मेलन: यह विश्व के बिज़नस लीडर्स को एक मंच पर लाकर वैश्विक पर्यावरण मुद्दों को सुलझाने के लिए अवसर प्रदान करता है.
• थीमैटिक ट्रैक्स: यह क्षेत्रीय विशेषज्ञों द्वारा उस क्षेत्र विशेष की पर्यावरणीय समस्याओं को सुलझाने के लिए दिशा प्रदान करता है.
• मीडिया संवर्धन: यह विश्वभर के पत्रकारों को जलवायु परिवर्तन तथा सतत विकास के मुद्दों से अवगत कराता है तथा इस दिशा में उन्हें उनके कर्तव्यों का बोध कराता है.
• युवा लीडर सम्मेलन: इसमें विश्व भर के युवाओं को सतत विकास के लिए एक प्लेटफार्म प्रदान किया जाता है जिसमें उन्हें विकास सम्बंधित अवधारणाओं, वास्तविकताओं तथा पर्यावरणीय समस्याओं को सुलझाने में उन्हें योगदान से उन्हें अवगत कराता है.
• ग्रीनोवेशन प्रदर्शनी: इसमें विश्व भर से अक्षय उर्जा, कचरा प्रबंधन, सतत निर्माण, सतत परिवहन तथा जल प्रबंधन हेतु तकनीकों का प्रदर्शन किया जाता है. इसमें विश्वभर से प्रतिभागी हिस्सा लेते हैं.

0 comments:
Post a Comment