भारत ने 30 जून 2015 को
अल-कायदा और नसरा से जुड़े इस्लामिक राज्य इराक और सीरिया एवं अन्य समूहों तथा
व्यक्तियों के साथ व्यापार पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की.
यह कदम भारत द्वारा तेल समृद्ध देशों इराक, सीरिया और लीबिया में सक्रिय आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए फरवरी 2015
के संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के संकल्प के अनुपालन
के तहत उठाया गया है.भारत वैश्विक स्तर पर आतंकवादी
वित्तीय गतिविधियों के खिलाफ मुहिम में शामिल है.
इस अधिसूचना में केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय ने तेल और रिफाइंड तेल उत्पादों (हाइड्रोकार्बन)और वैज्ञानिक (पुरावशेषों सहित), सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व की वस्तुओं का भी व्यापार इन संगठनो के साथ निषिद्ध कर दिया है.

0 comments:
Post a Comment