गौतम हरी सिंघानिया ने फेरारी चैलेंज यूरोप चैम्पियनशिप में ओवरऑल चौथा स्थान प्राप्त किया-(03-JUl-2015) C.A

| Friday, July 3, 2015
रेमंड लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक गौतम हरि सिंघानिया ने 2 जुलाई 2015 को हंगरी के बुडापेस्ट में हुए प्रतिष्ठित फेरारी चैलेंज यूरोप चैम्पियनशिप में ओवरऑल चौथा स्थान प्राप्त कर पोडियम फिनिश किया.

उन्होंने पहली रेस में दूसरा जबकि दूसरी रेस में चौथा स्थान प्राप्त किया. वह चैम्पियनशिप में 52 अंकों के साथ अभी चौथे स्थान हैं. भारतीय मोटर स्पोर्ट्स महासंघ समर्थित सिंघानिया ने इस रेस में भारत का प्रतिनिधित्व किया.


पहली रेस में, जैक्स ड्यूवर ने पोल पोजीशन हासिल की जबकि तीसरे स्थान पर एरिक प्रिनोथ रहे. दूसरी रेस में, व्लादिमीर ह्लादिक पहले, टॉमी लिन्द्रोथ दूसरे, थॉमस लोफलैड तीसरे तथा गौतम हरि सिंघानिया चौथे स्थान पर रहे.

गौतम हरि सिंघानिया ने स्विस टीम केसेल रेसिंग की साथ इस रेस में भाग लेते हुए भारत का प्रतिनिधित्व किया.

0 comments:

Post a Comment