भारतीय-अमेरिकी शिक्षक दर्शन जैन यूएस राष्ट्रपति पुरस्कार हेतु नामित-(03-JUl-2015) C.A

| Friday, July 3, 2015
इलिनोइस में भारतीय मूल के अमेरिकी शिक्षक दर्शन जैन को अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने प्रेजीडेंशियल अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस इन मैथमेटिक्स एंड साइंस टीचिंग के लिए जुलाई 2015 में नामित किया. उन्हें यह नामांकन गणित एवं विज्ञान शिक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए दिया गया. इसके साथ ही प्रोफेसर आर पाल सिंह को विश्व कृषि पुरस्कार के लिए नामित किया गया.

गणित एवं विज्ञान के ऐसे कुल 108 शिक्षक हैं, जिन्हें बराक ओबामा ने गणित एवं विज्ञान शिक्षण में उत्कृष्टता के लिए प्रतिष्ठित प्रेजीडेंशियल अवॉर्ड के प्राप्तकर्ताओं के रूप में नामित किया.

प्रेजीडेंशियल अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस इन मैथमेटिक्स एंड साइंस टीचिंग 
यह पुरस्कार नेशनल साइंस फाउंडेशन द्वारा प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है. यह पुरस्कार देशभर के पहली से बारहवीं तक; के-12: के उत्कृष्ट विज्ञान एवं गणित अध्यापकों को दिया जाता है. प्रत्येक विजेता को नेशनल साइंस फाउंडेशन की ओर से 10 हजार अमेरिकी डॉलर पुरस्कार स्वरूप प्रदान किए जाएंगें. इन्हें पुरस्कार समारोह, शैक्षणिक आयोजनों एवं अन्य समारोहों के लिए वाशिंगटन, डीसी भी बुलाया जाएगा और ये प्रशासनिक सदस्यों से मुलाकात करेंगे.

प्रोफेसर आर पाल सिंह 
प्रोफेसर आर पाल सिंह को वार्षिक जीसीएचईआरए सम्मेलन में अवार्ड दिए जाने की घोषणा की गई. लेबनान के जौनिएह स्थित होली स्पीरिट यूनिवर्सिटी ऑफ कास्लिक में जून 2015 के अंतिम सप्ताह यह सम्मेलन आयोजित किया गया था. 

यह अवार्ड चीन के जियांगसू प्रांत स्थित नानजिंग कृषि विश्वविद्यालय में औपचारिक रूप से 20 सितंबर 2015 को प्रदान किया जाएगा.

प्रोफेसर आर पाल सिंह कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में जीव विज्ञान एवं कृषि इंजीनियरिग और खाद्य विज्ञान एवं तकनीकी विभाग में काम करते हैं.

0 comments:

Post a Comment