सोमालिया के समुद्री डाकुओं ने 7 भारतीय नाविकों को 4 वर्ष के कैद के बाद रिहा किया-(04-NOV-2014) C.A

| Tuesday, November 4, 2014
सोमालिया के समुद्री डाकुओं ने एक कैप्टन सहित 7 भारतीय नाविकों को 4 वर्ष के कैद के बाद 30 अक्टूबर 2014 को रिहा किया. इन भारतीय नाविकों को मोगादिशु के उत्तरी तटीय शहर हरारडेरे के निकट रिहा किया गया.

सोमालिया के समुद्री डाकुओं द्वारा कैद में रखे गए ये अंतिम भारतीय जत्था था. रिहा हुए भारतीय लोगों में दो महाराष्ट्र से, दो कर्नाटक से एवं एक-एक पंजाब, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के हैं. इन कैदियों के रिहाई हेतु कोई फिरौती दी गई या नहीं यह अभी तक स्पष्ट नहीं है.
हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इन नाविकों को कब और कहा बंधक बनाया गया था. 

इन भारतीयों की रिहाई सोमाली सरकार और अन्य विदेशी लोगों की मदद से संभव हुई.
 
विदित हो कि इन 7 भारतीय नाविकों का अपहरण सितंबर 2010 में सोमाली के समुद्री डाकुओं द्वारा कर ली गई थी.  मालदीव आइसलैंड के भारतीय पश्चिमी समुद्र में 23 क्रू मेंबर वाली मलेशिया फलैग्ड कारगो शिप (एमवी एलबेदो) को सोमालिया के समुद्री लुटरों ने वर्ष 2010 में अपने कब्जे में लेकर बंधक बना लिया था.

इसमें भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और ईरान के क्रू मेंबर सवार थे. जहाज में भारत के दो क्रू मेंबर थे. एक कोलकाता और दूसरा कांगड़ा के जवाली का अमन. कोलकाता के युवक को समुद्री लुटेरों ने मार दिया था. सात पाकिस्तानी क्रू मेंबर 2012 में ही छोड़ दिए गए थे जबकि चार नाविक डूब गए थे. अमन वर्ष 2010 में मर्चेंट नेवी में भर्ती हुआ था और अक्टूबर 2010 में समुद्री डाकुओं ने उसे बंधक बना लिया था.


0 comments:

Post a Comment