सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने पेरिस मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट-2014 का खिताब जीता-(04-NOV-2014) C.A

| Tuesday, November 4, 2014
सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त सर्बिया के टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने कनाडा के मिलास राओनिक को फाइनल मुकाबले में मात देते हुए करियर की 600वीं जीत के साथ पेरिस मास्टर्स खिताब का जीत लिया. मौजूदा चैंपियन जोकोविच की यह एटीपी मास्टर्स-1000 में 20वीं खिताबी जीत भी है. जोकोविच ने 2 नवंबर 2014 को हुए फाइनल मैच में सीधे सेटों में राओनिक को 6-2, 6-3 से हरा दिया. जोकोविच ने एक घंटा 23 मिनट में खिताबी जीत हासिल की. पेरिस मास्टर्स में जोकोविच का यह तीसरा खिताब है. इस जीत के साथ जोकोविच के एटीपी रैंकिंग में 1,310 अंक हो गए और उन्होंने स्विट्जरलैंड के स्टार खिलाड़ी रोजर फेडरर से बढ़त ले ली.
इसके अलावा पुरुष युगल में सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त अमेरिकी माइक एवं बॉब ब्रायन ने पेरिस मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट में जीत दर्ज की. जोकोविक ने सेमीफाइनल में जापान के केई निशिकोरी को आसानी से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया था. इससे पहले राओनिक ने क्वार्टर फाइनल में दुनिया के नंबर दो टेनिस खिलाड़ी स्विट्जरलैंड के रॉजर फेडरर को 7-6, 7-5 शिकस्त सेमीफाइनल में प्रवेश किया था. यह राओनिक की सात मैचों में फेडरर पर पहली जीत थी.
नोवाक जोकोविच से संबंधित मुख्य तथ्य
नोवाक जोकोविच सर्बिया के टेनिस खिलाड़ी है. नोवाक ने अब तक कुल 7 ग्रेंड स्लैम टूर्नामेंट जीते है और सौ से अधिक सप्ताहों तक विश्व में प्रथम स्थान पर रहे हैं.
ग्रेंड स्लैम टूर्नामेंट

•    ऑस्ट्रेलियन ओपन (2008, 2011, 2012, 2013) 
•    विंबलडन (2011, 2014) 
•    यूएस ओपन (2011) 
•    नोवाक जोकोविच  वर्ष 2012 और वर्ष 2014 के फ्रैंच ओपन के उपविजेता रहे थे.
नोवाक जोकोविच ने पेरिस मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट-2013 (बीएनपी परिबास मास्टर्स) के पुरुष एकल वर्ग का खिताब 3 नवम्बर 2013 को जीता था. सर्बिया के टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने शंघाई रोलेक्स मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट-2013 के एकल वर्ग का खिताब 13 अक्टूबर 2013 को जीता था. नोवाक जोकोविच ने चाइना ओपन टेनिस टूर्नामेंट-2013 के पुरुष एकल वर्ग का खिताब 6 अक्टूबर 2013 को जीता था. सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने मोंटे कार्लो मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट-2013 का खिताब 21 अप्रैल 2013 को जीता था. नोवाक जोकोविच ने दुबई ड्यूटी फ्री टेनिस चैंपियनशिप 2013 का खिताब 2 मार्च 2013 को जीता था.


0 comments:

Post a Comment