दार्जिलिंग के चिड़ियाघर पद्मजा नायडू हिमालय जैविक उद्यान को 1 नवंबर 2014 को प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड द अर्थ
हीरोज अवार्ड 2014 के लिए चयन किया गया. यह अवार्ड प्राप्त
करने वाला वह भारत का पहला चिड़ियाघर है. प्रतियोगिता में दुनिया भर के 300
चिड़ियाघरों ने हिस्सा लिया था. पद्मजा नायडू हिमालय जैविक उद्यान
भारत का सबसे ऊंचाई पर स्थित चिड़ियाघर है. यह पश्चिम बंगाल में है.
द अर्थ हीरोज अवार्ड हर वर्ष रॉयल बैंक ऑफ स्कॉटलैंड यूनाइटेड
किंग्डम की सरकार के साथ मिलकर प्रदान करता है. दार्जिलिंग के चिड़ियाघर की
स्थापना वर्ष 1958 में हुई थी और इसने हिमालय के पशु एवं
वनस्पतियों के संरक्षण एवं उनके संरक्षण को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका
निभाई है. दार्जिलिंग का चिड़ियाघर दुनिया का उन कुछ स्थानों में से एक है जहां
दुनिया के कुछ नायाब जानवरों जैसे राजसी हिम तेंदुए (मैजेस्टिक स्नो लेपर्ड्स),
तिब्बती भेड़िए (वुल्फ) और लाल पांडा, की
नस्लों को सफलापूर्वक पैदा किया जाता है.
दार्जिलिंग का चिड़ियाघर न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर में
विलुप्तप्राय जानवरों के संरक्षण के लिए सबसे महत्वपूर्ण केंद्रों में शामिल है.
यह जैविक उद्यान केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण के वर्गीकरण के अनुसार छोटे उद्यान
की श्रेणी में आता है लेकिन देश में यह सबसे अधिक उंचाई पर स्थित चिड़ियाघर है.
इसके साथ ही यह लोगों के साथ–साथ पर्यटकों के बीच हिमालय के पारिस्थितिकी प्रणाली के संरक्षण के महत्व के बारे में शिक्षित, प्रोत्साहित औऱ जागरूकता अभियान की शुरुआत के अपने प्रयासों के बारे में भी जाना जाता है.

द अर्थ हीरोज अवार्ड के बारे में
द अर्थ हीरोज अवार्ड की शुरुआत वर्ष 2011 में रॉयल बैंक ऑफ स्कॉटलैंड ने वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ जू एंड एक्वेरियम्स (डब्ल्यूएजेडए) के साथ की.
आरबीएस अर्थ हीरोज अवार्ड उन व्यक्तियों और संस्थानों को दिया जाता है जिन्होंने महत्वपूर्ण पारिस्थितिकी तंत्र की रक्षा के लिए असाधारण रूप से कठिन काम किया है.

0 comments:
Post a Comment