हनुमप्पा सुदर्शन ने दसवां इंडियन सोशल आंत्रप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2014 पुरस्कार जीता-(12-NOV-2014) C.A

| Wednesday, November 12, 2014
श्वाब फाउंडेशन फॉर सोशल आंत्रप्रेन्योरशिप ने जुबिलियंट भारतीय फाउंडेशन के साथ भागीदारी में करुणा ट्रस्ट के हनुमप्पा सुदर्शन को 4 नवंबर 2014 को इंडियन सोशल आंत्रप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2014 से सम्मानित किया. विश्व आर्थिक मंच का एक सहयोगी संगठन श्वाब फाउंडेशन फॉर सोशल आंत्रप्रेन्योरशिप ने जुबिलियंट भारतीय फाउंडेशन के साथ भागीदारी में इस पुरस्कार की घोषणा की.
यह पुरस्कार वित्त मंत्री, कॉरपोरेट मामलों के मंत्री और रक्षा मंत्री अरुण जेटली और 45 देशों के 700 से अधिक प्रतिभागियों की मौजूदगी में नई दिल्ली में आयोजित एक उच्चस्तरीय समारोह में प्रदान किया गया. दसवें इंडियन सोशल आंत्रप्रेन्योर ऑफ द ईयर पुस्कारों की चयन प्रक्रिया में 180 से अधिक प्रतिभागियों हिस्सा लिया और कठोर मूल्यांकन वाले कई चरणों के बाद तीन फाइनलिस्टों का चयन किया गया. अन्य दो फाइनलिस्ट में बोध शिक्षा समिति के योगेन्द्र भूषण और मैजिक बस के मैथ्यू स्पैसी शामिल थे. इस वर्ष के जज में एचटी मीडिया लिमिटेड की अध्यक्ष और संपादकीय निदेशक शोभना भरतिया और भारतीय आर्थिक शिखर सम्मेलन 2014 के एक सहअध्यक्ष शामिल थे.
विजेता को 250 से भी अधिक सामाजिक प्रवर्तकों वाले श्वाब फाउंडेशन के वैश्विक समुदाय में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा. सामाजिक आंत्रप्रेन्योर (उद्यमियों) का लक्ष्य सतत सामाजिक बदलाव और समग्र विकास को बढ़ावा देना और वंचित समुदायों के लिए नए उत्पाद एवं सेवा मॉडल विकसित करना है.
करुणा ट्रस्ट के बारे में
करुणा ट्रस्ट बेकार पड़े सरकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) को पेशेवर स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने वाले केंद्र में बदलता है. यह एक सार्वजनिकनिजी भागीदारी मॉडल के माध्यम से काम करता हैसरकार बुनियादी ढांचा को उन्नत बनाने और पीएचसी की क्षमता में सुधार के लिए निवेश करती है; करुणा ट्रस्ट स्वास्थ्य सेवा प्रबंधन प्रणालियों और विघटनकारी स्वास्थ्य नवाचारों को लाता है; और गांव के स्वास्थ्य परिषद पीएचसी को उच्च स्वास्थ्य परिणामों की रिपोर्टिंग और शून्यभ्रष्टाचार क्षेत्र के रूप में काम करने के लिए जवाबदेह बनाता है. करुणा ट्रस्ट ने अब तक दस लाख से अधिक मरीजों का इलाज किया है औऱ स्वास्थ्य की जो रिपोर्ट पेश की है वह देश में सबसे उंची है.

0 comments:

Post a Comment