क्रिस्टियानो रोनाल्डो वर्ष 2013-14 के 'यूरोपीय गोल्डन बूट पुरस्कार' से सम्मानित-(10-NOV-2014) C.A

| Monday, November 10, 2014
रियल मैड्रिड (स्पेन का एक फुटबॉल क्लब) के खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो को मैड्रिड में 5 नवंबर 2014 को वर्ष 2013-14 के यूरोपीय गोल्डन बूट पुरस्कार से सम्मानित किया गया. यूरोप में पिछले सत्र (वर्ष 2013-14) में लुइस सुआरेज और पुर्तगाल के खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो को संयुक्त रूप से शीर्ष गोल स्कोरर होने के कारण इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया. क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पिछले सत्र (वर्ष 2013-14) में 31 गोल हिट करने का श्रेय प्राप्त है. सुआरेज़ को अक्टूबर 2014 में लिवरपूल के पूर्व बॉस केनी डाल्गिश द्वारा यह पुरस्कार दिया गया था.
विदित हो कि रोनाल्डो का यह तीसरा गोल्डन बूट पुरस्कार था. इससे पहले उन्हें वर्ष 2007-08 में जब वह मानचेस्टर यूनाइटेड क्लब में थे तब 31 गोल हिट करने के लिए यह पुरस्कार दिया गया था और वर्ष 2010-11 में उनके रियल मेड्रिड में 40 गोल हिट करने के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. रोनाल्डो को वर्ष 2013-14 ‘ला लीगापुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर और सर्वश्रेष्ठ गोल के खिताब से सम्मानित किया गया.


0 comments:

Post a Comment