भारतीय जनता पार्टी के नेता लक्ष्मीकांत पारसेकर ने गोवा के मुख्यमंत्री के पद की शपथ ली-(09-NOV-2014) C.A

| Sunday, November 9, 2014
भारतीय जनता पार्टी के नेता लक्ष्मीकांत पारसेकर ने गोवा के 11वें मुख्यमंत्री के पद की शपथ 8 नवंबर 2014 को ली. गोवा की राज्यपाल मदुला सिन्हा ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. लक्ष्मीकांत पारसेकर के साथ 9 मंत्रियों ने भी शपथ ली.
लक्ष्मीकांत पारसेकर ने मनोहर पार्रिकर का स्थान लिया. मनोहर पार्रिकर ने केंद्रीय मंत्रिमडल में शामिल होने के कारण गोवा के मुख्यमंत्री पद से 8 नवंबर 2014 को इस्तीफा दे दिया. इसके पहले गोवा के बीजेपी विधायकों की बैठक में लक्ष्मीकांत पार्सेकर को विधायक दल का नया नेता चुना गया. लक्ष्मीकांत पारसेकर मनोहर पर्रिकर सरकार में स्वास्थ्य मंत्री थे.

गोवा विधान सभा चुनाव 2012

गोवा विधान सभा चुनाव 2012 में भारतीय जनता पार्टी और महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी गठबंधन ने कुल 40 में से 24 सीटों पर जीत दर्ज की. भारतीय जनता पार्टी के कुल 21 विधायकों ने जीत हासिल की. पूर्ण बहुमत होने के बावजूद भी भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव पूर्व गठबंधन पार्टी महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के साथ ही सरकार बनाने का निर्णय किया. गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पार्रिकर की सरकार को कुल 26 विधायकों का समर्थन प्राप्त था. इसमें दो विधायक निर्दलीय दल से रहे.

गोवा विधान सभा चुनाव 2012 में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी गठबंधन को मात्र आठ सीटों पर जीत मिली. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने एक भी सीट पर जीत दर्ज नहीं की, जबकि कांग्रेस पार्टी को आठ सीटें मिलीं.



0 comments:

Post a Comment