भारत और रूस, मुक्त व्यापार जोन के लिए संयुक्त अध्ययन समूह के गठन पर सहमत हुए-(08-NOV-2014) C.A

| Saturday, November 8, 2014
भारत और रूस, यूरेशियाई कस्टम संघ के साथ मिलकर मुक्त व्यापार जोन के लिए संयुक्त अध्ययन समूह (JSG) के गठन पर सहमत हुए. यूरेशियाई  कस्टम संघ में रूस, बेलारूस और कजाकिस्तान शामिल हैं. 

दोनों पक्षों ने संयुक्त अध्ययन समूह के गठन का यह निर्णय 5 नवंबर 2014 को नई दिल्ली में हुई 20 वें भारतरूस अंतरसराकरी आयोग बैठक में किया. इस बैठक की सहअध्यक्षता विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और रूस के उप प्रधानमंत्री दिमित्री रोगोजिन ने की.
बैठक के दौरान, दोनों ही पक्षों ने द्विपक्षीय व्यापार को अंतरराष्ट्रीय उत्तर दक्षिण कॉरिडोर परियोजना (INSTC) जो कि विशेष रुप से कृषि और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग में ईरान के माध्यम से चलता है, के द्वारा बढ़ाने का भी फैसला किया.
  
दोनों ही पक्षों ने द्विपक्षीय व्यापार एवं आर्थिक क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत बनाने के लिए भी एक प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किए.
 
भारत और रूस ने भारत में मीडियमहाउल एयरलाइनर सुखोई सुपरजेट– 100 के संयुक्त उत्पादन शुरु करने की संभावनाओं पर भी चर्चा की. 

बैठक के दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आगामी यात्रा की तैयारियों की समीक्षा भी की गई. पुतिन 15वें भारतरूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने भारत आने वाले हैं. उनकी यात्रा दिसंबर 2014 के दूसरे सप्ताह में होगी.
 
यूरेशियाई कस्टम संघ
 यूरेशियाई कस्टम संघ या बेलारूस, कजाकिस्तान औऱ रूस का कस्टम संघ 1 जनवरी 2010 को अस्तित्व में आया था. इसका गठन व्यापक यूरोपीय संघप्रकार के आर्थिक गठबंधन बनाने की दिशा में पूर्व सोवियत राज्यों द्वारा शुरु किया गया पहला कदम था.



0 comments:

Post a Comment