चीन ने एक
ऐसे उच्च सटीकता वाले स्वदेशी लेजर रक्षा हथियार प्रणाली का विकास किया है जो कम
उंचाई पर उड़ने वाले छोटे– स्तर के ड्रोन को मार गिराने में सक्षम है. इसकी जानकारी समाचार एजेंसी
झिन्हुआ ने नवंबर 2014 के पहले सप्ताह में दी.
इस नई हथियार प्रणाली की विशेषता है कि यह 50 मीटर प्रति सेकेंड की गति से काम कर सकती है, सटीक है और कम शोर पैदा करती है. यह 500 मीटर (1.2 मील) के दायरे में मानवरहित, छोटे– स्तर के ड्रोनों को 50 मीटर प्रति सेकेंड से कम गति पर मार गिराने में सक्षम है.
यह नई लेजर प्रणाली वाहनों में या तो लगाई जा सकती है या उसमें ले कर जाई जा सकती है. यह घरेलू राजनीतिक बैठकों, अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों और खेल प्रतियोगिताओं की सुरक्षा पर कड़ी निगरानी रख सकेगी. यह जनता के विरोध के साथ– साथ प्रतिभागियों पर किसी भी प्रकार के खतरे को रोकने का भी काम करेगी.
नई हथियार प्रणाली ने अब तक 30 से ज्यादा ड्रोनों को शत प्रतिशत सफलता दर से मार गिराया है. उम्मीद की जा रही है कि यह शहरी इलाकों में होने वाले प्रमुख घटनाओं में सुरक्षा को सुनिश्चित करने और गैर– लाइसेंसी मैपिंग गतिविधियों से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

0 comments:
Post a Comment