पूर्व मुख्य सचिव व राजस्व परिषद के अध्यक्ष जावेद उस्मानी राज्य के मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त-(05-NOV-2014) C.A

| Wednesday, November 5, 2014
राजस्व परिषद के अध्यक्ष एवं पूर्व आईएएस अधिकारी जावेद उस्मानी को उत्तर प्रदेश राज्य का मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया. उनके नियुक्ति की सिफारिश प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में गठित चयन समिति ने 3 नवंबर 2014 को की. हालांकि समिति ने सूचना आयोग में आयुक्त के रिक्त अन्य पद के चयन को फिलहाल टाल दिया है.
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने उनके नाम का चयन कर प्रस्ताव राज्यपाल की अनुमति के लिए भेज दिया. 

मुख्य सूचना आयुक्त व एक सूचना आयुक्त के चयन के लिए चयन समिति की बैठक मुख्यमंत्री के पांच कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास पर 3 नवंबर 2014 को हुई. इस समिति में मुख्यमंत्री के अलावा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य व स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन शामिल हुए. 
मुख्य सूचना आयुक्त का पद चार माह से खाली है.

जावेद उस्मानी से संबंधित मुख्य तथ्य 
जावेद उस्मानी 1978 बैच के आईएएस अधिकरी हैं. वह 2012 से मई 2014 तक उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री रहे. जावेद उस्मानी वर्ष 2007 से 2010 तक वाशिंगटन डीसी स्थित विश्व बैंक में कार्यकारी निदेशक के वरिष्ठ सलाहकार रहे. आर्थिक विकास एवं प्रबन्धन सम्बन्धी विषयों के विशेषज्ञ उस्मानी इस प्रकार केन्द्र व राज्य सरकार में महत्वपूर्ण पदों पर तैनात रहे हैं.

 वह वर्ष 1993-1995 में सचिव मुख्यमंत्री के पद पर तथा वर्ष 2004 में प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री के पद पर नियुक्त थे. वर्ष 1996 से 2001 तक तथा उसके उपरान्त वर्ष 2004 से 2007 तक, 8 वर्ष से अधिक अवधि तक वह प्रधानमंत्री कार्यालय में संयुक्त सचिव रहे. 

वर्ष 2001 से 2004 तक वह भारतीय दूतावास, नेपाल में वरिष्ठ पद पर कार्यरत थे जहां वह भारत द्वारा नेपाल को दी जाने वाली आर्थिक सहायता से संबंधित कार्य देखते थे. 

राजस्व परिषद के अध्यक्ष एवं पूर्व आईएएस अधिकारी जावेद उस्मानी को उत्तर प्रदेश राज्य का मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया.



0 comments:

Post a Comment