क्विटोवा ने विंबलडन टेनिस ओपन (महिला) 2014 का खिताब जीता-(10-JULY-2014) C.A

| Thursday, July 10, 2014
चेकोस्लोवाकिया की पेट्रा क्विटोवा ने 5 जुलाई 2014 को विंबलडन टेनिस ओपन 2014 का महिला एकल का खिताब जीता. पेट्रा ने कनाडा की जिनी बोकार्ड को 6-3, 6-0 से हराकर अपना दूसरा विंबलडन खिताब जीता.
इस जीत के साथ क्विटोवा ने 1760000 पाउंड का इनाम और महिलाओं के खेल में सबसे बड़े पुरस्कार का प्रतीक वीनस गुलाब जल डिश प्राप्त किया.
क्विटोवा ने वर्ष 2011 में मारिया शारापोवा को हरा कर अपना पहला विंबलडन खिताब जीता था. दूसरी ओर, बोकार्ड (20 साल की उम्र) ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचने वाली पहली कनाडा की खिलाड़ी बन गईं.
इस जीत के साथ क्विटोवा विश्व रैंकिंग में छठे स्थान से चौथे स्थान पर पहुंच गईं.


0 comments:

Post a Comment