विश्व हिंदू परिषद के नेता एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रचारक आचार्य गिरिराज किशोर का निधन-(15-JULY-2014) C.A

| Tuesday, July 15, 2014
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेता एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक आचार्य गिरिराज किशोर का लंबी बीमारी के बाद नई दिल्ली में 13 जुलाई 2014 को निधन हो गया. वह 94 वर्ष के थे.

अविवाहित गिरिराज किशोर ने हाल ही में अपने शरीर को 'दधीचि देहदान समिति' को समाजसेवा के लिए दान करने का संकल्प लिया था.

गिरिराज किशोर से संबंधित मुख्य तथ्य 
जीवन भर अविवाहित गिरिराज किशोर उत्तर प्रदेश के मुरैना कस्बे में स्कूल शिक्षक थे. 
उन्होंने वर्ष 1992 में उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर आंदोलन (राम जन्मभूमि आन्दोलन) में सक्रिय भूमिका निभायी थी.
आचार्य गिरिराज किशोर ने पहली बार वर्ष 1983 में भारत माता यात्राके दौरान विहिप शामिल हुए.  
गिरिराज किशोर का जन्म 4 फरवरी 1920 को हुआ था. 
वह विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय विंग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रहे. 
वह विहिप के सलाहकार बोर्ड में रहे.


0 comments:

Post a Comment