नगालैंड के राज्यपाल वीबी पुरुषोथमन ने अपने पद से इस्तीफा दिया-(12-JULY-2014) C.A

| Saturday, July 12, 2014
नगालैंड के राज्यपाल वीबी पुरुषोथमन ने 11 जुलाई 2014 को अपने पद से इस्तीफा दिया. उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को सौंपा. पुरुषोथमन, केंद्र सरकार द्वारा उनको, मिजोरम से नगालैंड स्थानांतरण किये जाने के कारण नाराज थे.
विदित हो कि राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 6 जुलाई 2014 को मिजोरम के तत्कालीन राज्यपाल वीबी पुरुषोथमन को अपने शेष कार्यकाल के लिए स्थानांतरित कर नगालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया था. 

विश्लेषण 

केंद्र में नयी सरकार के सत्ता में आने के बाद, पिछली सत्तारूढ़ राजनीतिक दल द्वारा समर्थित राज्यपाल अपने पद से इस्तीफा देते रहे हैं. इसी क्रम में नगालैंड के राज्यपाल वीबी पुरुषोथमन के इस्तीफे को देखा जा सकता है.


0 comments:

Post a Comment