रियल मैड्रिड फुटबॉल क्लब के महान खिलाड़ी अल्फ्रेडो डि स्टीफेनो का निधन-(10-JULY-2014) C.A

| Thursday, July 10, 2014
रियल मैड्रिड फुटबॉल क्लब के महान खिलाड़ी अल्फ्रेडो डि स्टीफेनो का 7 जुलाई 2014 को 88 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से मैड्रिड के जनरल यूनिवर्स्टेरीयो ग्रेगोरियो मेरानन अस्पताल में निधन हो गया.
स्टीफेनो एक फुटबॉल खिलाड़ी थे जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीन अलग-अलग देशों के लिए खेले थे लेकिन विश्व कप में कभी नहीं खेल पाये थे. स्टीफेनो ने अर्जेंटीना, कोलम्बिया और स्पेन के लिए फुटबॉल खेला था. फीफा ने वर्ष 1954 में स्टीफेनो को स्पेन की ओर खेलने पर पाबंदी लगाई थी लेकिन स्टीफेनो द्वारा स्पेन की नागरिकता प्राप्त करने के बाद वर्ष 1957 में फीफा को अपना निर्णय वापस लेना पड़ा. इसके अलावा, फीफा ने आधिकारिक तौर पर उन्हें कोलम्बिया की मान्यता नहीं दी.
अल्फ्रेडो डि स्टीफेनो के बारे में
·       स्टीफेनो का जन्म ब्यूनस आयर्स, अर्जेंटीना में 4 जुलाई 1926 को हुआ था.
·       स्टीफेनो को महानतम खिलाड़ियों में से एक माना जाता था.
·       वह वर्ष 1956 और 1960 के बीच फारवर्ड के रूप में खेलें और पांच यूरोपीय कप जीते.
·       वर्ष 1957 और 1959 में वह यूरोपीयन प्लेयर आफ द ईयर के लिए नामित हुए थे.
·       स्टीफेनो ने आठ स्पेनिश लीग खिताब जीते.
·       स्टीफेनो ने 38 वर्ष की उम्र में 11 सत्रों में 300 से अधिक गोल के बाद रियल मैड्रिड क्लब को छोड़ा.
·       स्टीफेनो स्पेन के राउल गोंजालेज (307 गोल) के बाद 300 से अधिक गोल के साथ रियल मैड्रिड से दूसरे सर्वोच्च स्कोरर थे.
·       वह वर्ष 1990 से पांच महीने के लिए रियल मैड्रिड के मेनेजर रहे जब क्लब ने बार्सिलोना के खिलाफ स्पेनिश सुपर कप जीता.
·       स्टीफेनो ने प्रबंधक के रूप में अर्जेंटीना लीग खिताब के लिए बोका जूनियर्स और रिवर प्लेट का नेतृत्व किया और वेलेंसिया के साथ ला लीगा और कोपा डेल रे जीता.
·       वह वर्ष 2000 में  रियल मैड्रिड के अध्यक्ष बनें.


0 comments:

Post a Comment