पूरे विश्व में 11 जुलाई 2014 को ‘विश्व जनसंख्या दिवस’ मनाया
गया. इसे संयुक्त राष्ट्र के आह्वान पर, प्रति वर्ष 11
जुलाई को मनाया जाता है. ‘विश्व जनसंख्या दिवस’
विश्व की बढ़ती जनसंख्या के प्रति लोगों को सजग करने के उद्देश्य से
मनाया जाता है. संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2014 के ‘विश्व जनसंख्या दिवस’ हेतु ‘युवा
लोगों में निवेश’(Investing in Young People) विषय वस्तु
(थीम) निर्धारित किया है.
पृष्ठभूमि
‘विश्व जनसंख्या दिवस’ 11 जुलाई 1987 को विश्व की जनसंख्या 5 अरब होने के बाद, जनसंख्या के प्रति लोगों को सचेत करने हेतु प्रारंभ हुआ. संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के संचालन परिषद ने वर्ष 1989 में अपने एक निर्णय (89/46) के माध्यम से 11 जुलाई को ‘विश्व जनसंख्या दिवस’ के रूप में मनाने की सिफारिश की. जिसका मुख्य उद्देश्य, वैश्विक जनसंख्या के मुद्दों को समग्र विकास योजनाओं एवं कार्यक्रमों के संदर्भ में देखना एवं उसके निराकरण का प्रयास करना है.

0 comments:
Post a Comment