आर्थिक सर्वेक्षण 2013-14: मुख्य बिंदु-(10-JULY-2014) C.A

| Thursday, July 10, 2014
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 9 जुलाई 2014 को लोकसभा में आर्थिक सर्वेक्षण 2013-14 पेश किया. वर्तमान केंद्र सरकार द्वारा जारी यह पहला आर्थिक सर्वेक्षण है.
आर्थिक सर्वेक्षण 2013-14 के मुख्य बिंदु
सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) दर 5.4 से 5.9 प्रतिशत रहने का अनुमान
वर्ष 2013-14 में सेवा क्षेत्र में एफडीआई 37.6 प्रतिशत से बढ़कर 6.4 बिलियन अमरीकी डॉलर हुआ जबकि एफडीआई के क्षेत्र में कुल निवेश वृद्धि दर 6.1 फीसदी रही.
रुपया स्थिर हुआ है जिससे स्पष्ट है कि विदेशी मुद्रा बाजार और पूंजी बाजारों में भरोसा बढ़ा
सब्सिडी योजना में सुधार के लिए बायोमेट्रिक पहचान की व्यवस्था होगी
मध्यम अवधि में विनिर्माण में ढांचागत बदलाव को प्रोत्साहित करने की जरूरत
प्रत्यक्ष कर संहिता को मौजूदा आयकर कानून का साफ-सुथरा और आधुनिक विकल्प बनाने पर जोर
• 2014-15 में विनिर्माण और भुगतान संतुलन में सुधार की उम्मीद
राजकोषीय मजबूती के जरिये निम्न और स्थिर मुद्रास्फीति की दिशा में बढ़ने पर जोर
थोकमूल्य मुद्रास्फीति में गिरावट की उम्मीद
चालू खाते और राजकोषीय घाटे में सुधार से 2014-15 के दौरान वृद्धि बढ़ेगी
लगातार दो वर्ष विकास दर पांच प्रतिशत से नीचे रहने का अनुमान
समाप्त वित्त वर्ष में कृषि एवं उससे जुडे क्षेत्रों की विकास दर 4.7 प्रतिशत
विकास दर धीमी रहने का सभी क्षेत्रों विशेषकर उद्योग क्षेत्र पर बुरा असर 
राजनीतिक तनाव का अर्थव्यवस्था पर नाकारात्मक दबाव
अप्रैल के बाद उद्योगों की रिकवरी जारी
उत्पादन में सुधार की जरूरत 
खराब मानसून से निपटना बड़ी चुनौती
वित्त वर्ष 2013-14 के दौरान वित्तीय घाटा 508149 करोड़ रुपए रहा जो जीडीपी का 4.5% है। 2012-13 में यह 4.9% था
पिछले साल की तुलना में सरकारी घाटा कम हुआ 
उत्पादन में सुधार की उम्मीद
वित्तीय घाटा कम करने के लिए सब्सिडी घटाने का संकेत
पीडीएस में सुधार की जरूरत पर बल 
इस वर्ष अलनीनो की आशंका 
घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कारणों से अर्थव्यवस्था की रफ्तार धीमी रहने की उम्मीद


0 comments:

Post a Comment