राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 6 जुलाई 2014
को मिजोरम और नगालैंड के राज्यपाल नियुक्त किये.
गुजरात की राज्यपाल कमला बेनीवाल को हस्तांतरित कर अपने
शेष कार्यकाल के लिए मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया.
मिजोरम के राज्यपाल वेक्कम पुरुषोत्तम को अपने शेष
कार्यकाल के लिए हस्तांतरित कर नगालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया. वेक्कम
त्रिपुरा के राज्यपाल के कार्यालय का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे.
जब तक कोई स्थायी प्रबंध नहीं होता तब तक राजस्थान की राज्यपाल
मार्गरेट अल्वा को गुजरात के राज्यपाल के रूप में कार्य निर्वहन की अतिरिक्त
जिम्मेदारी सौंपी गई थी.
नियुक्ति उस दिन से प्रभावी होंगी जिस दिन से नई
नियुक्तियां अपने कार्यालय में कार्यभार ग्रहण करेंगी.
0 comments:
Post a Comment