पूर्व सोवियंत संघ के विदेशमंत्री एवं जार्जिया के पूर्व राष्ट्रपति
एडुवर्ड शेवर्दनात्जे (Eduard Shevardnadze) का 7 जुलाई 2014 को निधन हो गया. वह 86 वर्ष के थे. एडुवर्ड शेवर्दनात्जे को उनके कूटनीतिक कौशल और चांदी जैसे
बाल के कारण सफ़ेद लोमड़ी (White Fox) कहा जाता था.
एडुवर्ड शेवर्दनात्जे से सम्बंधित मुख्य तथ्य
• एडुवर्ड शेवर्दनात्जे ने वर्ष 1946 में जार्जियन कम्युनिस्ट पार्टी के युवा आंदोलन में शामिल हुए.
• वह वर्ष 1972 से 1985 तक जार्जियन कम्युनिस्ट पार्टी के प्रथम सचिव रहे.
• वह वर्ष 1985- 1991 तक में सोवियत संघ के विदेशमंत्री रहे.
• सोवियत संघ के विदेशमंत्री के तौर पर, शेवर्दनाजे मिखाइल गोर्बाच्योफ की ‘ग्लास्नोस्त और पेरेस्त्रोइका’ (पारदर्शिता) की उदारवादी नीतियों से जुड़े रहे.
• सोवियत संघ के विघटन के बाद एडुवर्ड शेवर्दनात्जे जार्जिया चले गये थे और वहां अशांत दिनों में भी उसका नेतृत्व किया था.
• एडुवर्ड शेवर्दनात्जे का जन्म वर्ष 1928 में लांचकुती शहर में हुआ था.
• एडुवर्ड शेवर्दनात्जे ने शीत युद्ध को समाप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी.
0 comments:
Post a Comment