बी. वी. वांचू ने गोवा के राज्यपाल पद से इस्तीफा दिया-(06-JULY-2014) C.A

| Sunday, July 6, 2014
गोवा के राज्यपाल भारत वीर वांचू ने 4 जुलाई 2014 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. वह एम.के. नारायणन (पश्चिम बंगाल), बीएल जोशी (उत्तर प्रदेश), शेखर दत्त (छत्तीसगढ़) और अश्विनी कुमार (नागालैंड) के बाद पिछले एक महीने में इस्तीफा देने वाले पांचवें राज्यपाल है.
इसके अलावा, वह एम. के. नारायणन के बाद केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा पूछताछ किए जाने वाले दूसरे राज्यपाल बन गये. उनसे अति महत्वपूर्ण व्यक्तियों के लिए बनें 12 आगस्ता वैस्टलैंड हेलीकाप्टरों के सौदे में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में एक गवाह के रूप में पूछताछ की जा रही है.
बी.वी. वांचू के बारे में
·       वह वर्ष 1976 बैच के पश्चिम बंगाल कैडर के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं.
·       वह वर्ष 2004 में विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) के निदेशक नियुक्त हुए और वर्ष 2011 में अपनी सेवानिवृत्ति तक निदेशक रहे.
·       एसपीजी इंदिरा गांधी की हत्या के बाद वर्ष 1985 में बनाया गया था. यह प्रधानमंत्री, पूर्व प्रधानमंत्रियों और उनके परिवारों की रक्षा हेतु बनाया गया था.
·       बी. वी. वांचू को वर्ष 1993 में भारतीय पुलिस पदक से सम्मानित किया गया और वर्ष 2001 में राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मानित किया गया.
·       वह मई 2012 में गोवा के राज्यपाल बने और उनका कार्यकाल वर्ष 2017 में समाप्त होना था.
आगस्ता वैस्टलैंड सौदे के बारे में
आगस्ता वैस्टलैंड के 3600 करोड़ के सौदे पर वर्ष 2010 में हस्ताक्षर किए गए थे और भारत ने जनवरी 2014 में यह सौदा रद्द कर दिया था. आगस्ता वैस्टलैंड सौदे के रद्द करने का कारण आगस्ता वैस्टलैंड और उसकी मूल कंपनी (इटैलियन डिफेंस जिएंट फिनेमेकेनिका) पर रिश्वत द्वारा भुगतान किये जाने का आरोप था. 12 वीवीआईपी हेलीकॉप्टरों के समझौते पर हस्ताक्षर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अन्य अति महत्वपूर्ण व्यक्तियों द्वारा उपयोग किये जाने के लिए हुआ था.
आगस्ता वैस्टलैंड इटली के फिनेमेकेनिका स्वामित्व वाली एंग्लो इटैलियन हेलीकाप्टर कंपनी है.

टिप्पणी
सीबीआई द्वारा राज्यपालों से पूछताछ की प्रक्रिया पर सवाल उठाया गया है कि क्या राज्यपाल पूछताछ से संवैधानिक उन्मुक्ति के हकदार हैं या नहीं. जबकि राजभवन के अनुसार, वांचू ने सीबीआई के औपचारिक अनुरोध के बाद स्वेच्छा से 24 जून 2014 को अपना बयान दर्ज कराया.


0 comments:

Post a Comment