फॉर्मूला वन ड्राइवर लुईस हैमिल्टन ने ‘ब्रिटिश ग्रां प्री’ फॉर्मूला वन रेस का ख़िताब जीता-(08-JULY-2014) C.A

| Tuesday, July 8, 2014
ब्रिटेन के फॉर्मूला वन ड्राइवर लुईस हैमिल्टन ने 6 जुलाई 2014 को ब्रिटिश ग्रां प्री 2014’ फॉर्मूला वन रेस का ख़िताब जीता. इसका आयोजन ब्रिटेन के सिल्वरस्टोनमें किया गया. हेमिल्टन (मर्सीडीज) ने इस रेस में दूसरे स्थान पर रहे विलियम्सके फिनलैंड के ड्राइवर वालटेरी बोटास से 30 सेकेंट पहले रेस पूरी की.

हैमिल्टन की ब्रिटिश ग्रां प्रीमें यह दूसरी, सत्र 2014 की 5वीं और करियर की 27वीं जीत है. इस जीत के साथ ही हेमिल्टन ने ब्रिटेन के तीन बार के चैंपियन जैकी स्टीवर्ट के रिकार्ड की बराबरी की.

विदित हो कि ब्रिटिश ग्रां प्री 2014’ फॉर्मूला वन रेस में रेड बुलके ऑस्ट्रेलियाई फॉर्मूला वन ड्राइवर डेनियल रिकार्डो तीसरे, ‘मैक्लॉरेनके ड्राइवर जेनसन बटन चौथेजर्मनी के रेडबुलके ड्राइवर सेबेस्टियन वेटेल पांचवें और फेरारीके स्पेनिश ड्राइवर फर्नांडो अलोंसो छठे स्थान पर रहे.
ब्रिटिश ग्रां प्री से संबंधित मुख्य तथ्य
ब्रिटिश ग्रां प्रीफॉर्मूला वन रेस का प्रारंभ वर्ष 1926 में हेनरी सेग्रवेद्वारा की गई. प्रारंभ में इसका आयोजन अनियमित रहा पर वर्ष 1977 से इसका आयोजन वार्षिक रूप से होता है. वर्ष 2014 का ब्रिटिश ग्रां प्रीफॉर्मूला वन रेस अब तक का 68वां आयोजन था.


0 comments:

Post a Comment