ली चोंग वेई और शीझीयांग वांग ने इंडिया सुपर सीरीज बैडमिंटन खिताब जीता-(08-APR-2013) C.A

| Tuesday, April 8, 2014
मलेशिया के गत चैंपियन ली चोंग वेई ने 6 मार्च 2014 को 250000 अमेरिकी डॉलर की ईनामी राशि वाले इंडिया सुपर सीरीज बैडमिंटन में पुरुषों का एकल खिताब जीता. फाइनल में उन्होंने चीन के चेन लांग को सीधे सेटों में 21–13, 21– 17 से मात दी. विश्व के नंबर एक खिलाड़ी चोंग वेई का यह इस सत्र में तीसरा खिताब है.
दूसरी तरफ महिलाओं की एकल प्रतिस्पर्धा में दूसरे नंबर की खिलाड़ी शिझीयांग वांग ने शीर्ष वरीयता प्राप्त ली जुईरुई को 22–20, 21–19 से शिकस्त दी. महिलाओं की युगल प्रतिस्पर्धा का खिताब चीन की युवानटिंग टैंग और यांग यू ने कोरियाई युगल क्युंग इयून जुंग और हा ना किम को 21– 10, 13– 21, 21– 16 से हराकर जीता.


0 comments:

Post a Comment