पुरातत्वविदों ने अप्रैल 2014 के
पहले सप्ताह में 3500 साल पुराना शिलालेख खोजा और दावा किया
कि यह दुनिया का सबसे पुरानी मौसम रिपोर्ट है. इस खोज को ‘टेम्पेस्ट
स्टेला’ का नाम दिया गया है और यह माना जा रहा है कि यह
प्राचीन मध्य पूर्व के कालक्रम के बारे में नए सबूत प्रदान करेगा.
रिपोर्ट छह फुट के आकार का कैल्साइट पत्थर का टुकड़ा है.
इस पर अंकित टेक्स क्षैतिज रेखाओं में प्रस्तुत किया गया है और यह टुकड़े के दोनों
ही तरफ है. शिकागो विश्वविद्याल. के ओरियंटल इंस्टीट्यूट के नादिनी मोइल्लर औऱ
रॉबर्ट रिट्नर, जिन्होंने 40 लाइन
के इस शिलालेख का अनुवाद किया है, का कहना है कि, यह खोज असामान्य मौसम के मिजाज के बारे में बताता है. उनका यह भी दावा है
कि कैल्साइट ब्लॉक पर अंकित पैटर्न थेरा जो कि अब भूमध्यसागर में सैनट्रोनी द्वीप
है, में हुए ज्वालामुखी विस्फोट का परिणाम है.
पुरातत्वविदों के दावे के मुताबिक इस खोज से पता चलता है
कि फेइरो अहमोस का शासन मिस्र में थेरा विस्फोट के आसपास ही था. यह शोध नीयर
इस्टर्न स्टडीज में प्रकाशित किया गया था.
0 comments:
Post a Comment