सन फार्मा ने रैनबैक्सी का अधिग्रहण किया-(08-APR-2013) C.A

| Tuesday, April 8, 2014
भारतीय दवा कंपनी सन फ़ार्मास्युटिकल्स ने 7 अप्रैल 2014 को दवा कंपनी रैनबैक्सी के अधिग्रहण करने की घोषणा की.
सन फ़ार्मास्युटिकल्स एवं रैनबैक्सी के बीच का समझौता करार 4 अरब डॉलर (करीब 24000 करोड़ रुपए) में हुआ. सन फ़ार्मा द्वारा रैनबैक्सी के इस अधिग्रहण के तहत सन फ़ार्मा जेनेरिक दवा बनाने वाली भारत की सबसे बड़ी और दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी दवा कंपनी हो जाएगी.

विदित हो कि अमेरिका ने रैनबैक्सी के कुछ प्रतिष्ठानों से निर्मित दवाओं पर, दवा निर्माण में नियमों का गंभीर उल्लंघन का आरोप लगाते हुए इसके आयात पर प्रतिबंध लगा रखा है.


0 comments:

Post a Comment