भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने 3 अप्रैल 2014 को सुरेश अरोड़ा की पंजाब पुलिस में
बतौर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्ति को मंजूरी दी. अरोड़ा 1982 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं.
सुरेश अरोड़ा वर्तमान में सतर्कता ब्यूरो में महानिदेशक
के पद पर हैं. वे पंजाब पुलिस में एडीजीपी के पद पर अपनी सेवा दे चुके हैं. उनकी
यह नियुक्ति डीजीपी सुमेध सिंह सैनी के 45 दिनों
की छुट्टी की वजह से खाली पड़े पद को भरने के लिए हुई है.
इस क्रम में पंजाब सरकार ने सैनी की छुट्टी की जानकारी
निर्वाचन आयोग को दे दी थी. इसी बाबत, ईसी ने
पंजाब सरकार से राज्य में सुरक्षा इंतजाम की देखरेख के लिए नाम की सूची भेजने को
कहा था.
सूची में 1981 बैच
के आईपीएस अधिकारी जीडी पांडे. 1982 बैच के अधिकारी संजीव
गुप्ता और सुरेश अरोड़ा का नाम था.
इनमें से निर्वाचन आयोग ने सुरेश अरोड़ा का नाम डीजीपी के
पद के लिए चुना ताकि वे चुनावी प्रक्रिया के दौरान राज्य में सुरक्षा इंतजामों के
साथ आम कानून और अन्य तैयारियों की निगरानी कर सकें.
0 comments:
Post a Comment