भारत सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी डीके पाठक को
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का महानिदेशक 2 अप्रैल 2014
को नियुक्त किया. इनके नियुक्ति की मंजूरी प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह
की अध्यक्षता वाली नियुक्ति मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने दी.
डीके पाठक ने 28 फरवरी 2014 को सेवानिवृत्त हुए शुभाष जोशी का स्थान लिया. डीके पाठक का कार्यकाल फरवरी 2016 तक है.
डीके पाठक 1979 बैच के असम-मेघालय कैडर के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं. बीएसएफ के महानिदेशक नियुक्त होने से पहले डीके पाठक इसी बल में विशेष महानिदेशक थे. इसके साथ ही वह 1 मार्च 2014 से बीएसएफ के महानिदेशक का भी उत्तरदायित्व संभाल रहे हैं.
सीमा सुरक्षा बल
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) भारत सरकार की सीमा की सुरक्षा करने वाला एक बल है. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ, Border Security Force) का गठन 1 दिसंबर 1965 को हुआ था.
इसकी जिम्मेदारी भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर निरंतर निगरानी रखना है. बीएसएफ पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ लगी सीमाओं की रक्षा करती है. इसे छत्तीसगढ़ तथा ओडिशा में नक्सल विरोधी अभियानों में भी तैनात किया जाता रहा है.
बीएसएफ गृह मंत्रालय प्रशासनिक नियंत्रण के अधीन है.
के. एफ. रुस्त्मोजी सीमा सुरक्षा बल के पहले महानिदेशक रहे.
0 comments:
Post a Comment