खेल मंत्रालय ने आइएबीएफ की मान्यता रद्द की-(02-APR-2013) C.A

| Wednesday, April 2, 2014
केंद्रीय खेल मंत्रालय ने भारतीय मुक्केबाजी संघ (आइएबीएफ) की मान्यता 1 अप्रैल 2014 को रद्द कर दी.

भारतीय मुक्केबाजी संघ (आइएबीएफ) की मान्यता रद्द होने का मुख्य कारण केंद्रीय खेल मंत्रालय द्वारा जारी नए सिरे से चुनाव कराने के निर्देशों का पालन करने से इंकार करना है.

इससे पहले भी दिसंबर 2012 में केंद्रीय खेल मंत्रालय द्वारा भारतीय मुक्केबाजी संघ (आइएबीएफ) को अस्थायी रूप से निलंबित किया गया था. वह निलंबन भी भारतीय मुक्केबाजी संघ (आइएबीएफ) द्वारा राष्ट्रीय खेल संहिता के उलंघन से संबंधित शिकायत के बाद आया था.

विदित हो कि अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआइबीए) ने भी चुनाव संबंधी दिशानिर्देशों के पालन न करने के कारण दिसंबर 2012 से ही भारतीय मुक्केबाजी संघ (आइएबीएफ) की मान्यता रद्द कर रखी है.

0 comments:

Post a Comment