आईएएएफ ने अंजू बॉबी जार्ज को स्वर्ण पदक विजेता घोषित किया-(02-APR-2013) C.A

| Wednesday, April 2, 2014
भारतीय लांग जंपर अंजू बॉबी जॉर्ज को अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ (आइएएएफ) ने आधिकारिक रूप से वर्ष 2005 मोनाको विश्व एथलेटिक्स के फाइनल का स्वर्ण पदक विजेता 1 अप्रैल 2014 को घोषित किया.

अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ (आइएएएफ) द्वारा अंजू बॉबी जार्ज को स्वर्ण पदक विजेता घोषित किये जाने के साथ ही अंजू बॉबी जॉर्ज किसी बड़ी विश्व प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बन गई.


विदित हो कि वर्ष 2005 के मोनाको विश्व एथलेटिक्स के लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में रूस की तात्याना कोतोवा शीर्ष स्थान पर रहीं थी एवं दूसरा स्थान अंजू बॉबी जार्ज को मिला था. लेकिन अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ (आइएएएफ) द्वारा रूस की तात्याना कोतोवा को डोपिंग में पकड़े जाने के कारण अब अंजू बॉबी जार्ज को शीर्ष स्थान दिया गया है. वहीँ अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ (आइएएएफ) ने तात्याना कोतोवा पर वर्ष 2015 तक के लिए प्रतिबंध लगा दिया है.

0 comments:

Post a Comment