फर्राटा धावक स्रबानी नंदा ने एक्लब्या अवार्ड जीता-(11-OCT-2016) C.A

| Tuesday, October 11, 2016
फर्राटा धावक स्रबानी नंदा ने 8 अक्टूबर 2016 को 24वां एक्लब्या अवार्ड जीता. उन्हें यह पुरस्कार खेलों में उनकी प्रतिभा के कारण दिया गया. पुरस्कार स्वरुप उन्हें 5 लाख रुपये तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जायेगा.

एथलीट दुती चंद ने 2015 में यह पुरस्कार प्राप्त किया था.

स्रबानी नंदा

•    स्रबानी ओडिशा की रहने वाली हैं तथा वे भारत के लिए 4x100 रिले रेस, 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़ में बतौर राष्ट्रीय खिलाड़ी भाग लेती हैं.

•    वे ओडिशा के कंधमाल जिले की रहने वाली हैं.

•    उन्होंने रियो ओलंपिक की 200 मीटर प्रतियोगिता में भाग लिया था.

•    उन्होंने फरवरी 2016 में गुवाहाटी में आयोजित दक्षिण एशियाई खेलों में 200 मीटर में स्वर्ण, 100 मीटर में रजत तथा 4x100 रिले रेस में रजत पदक प्राप्त किया.

•    उन्होंने जून 2015 में थाईलैंड में आयोजित एशियन ग्रां प्री एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता.

एकलब्या अवार्ड

•    इसकी शुरुआत 1993 में इंडियन मेटल्स पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा की गयी.

•    यह प्रत्येक वर्ष ओड़िसा के उस प्रतिभावान खिलाड़ी को दिया जाता है जिसने पिछले दो वर्षों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया हो.

•    इसका आरंभ राज्य में खेलों के विस्तार, उन्हें बढ़ावा देने तथा लोगों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए प्रदान किया जाता है.

0 comments:

Post a Comment