चंड़ीगढ़ इंटरनेशल एयरपोर्ट आईबीसी उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित-(11-OCT-2016) C.A

| Tuesday, October 11, 2016
चंड़ीगढ़ इंटरनेशल एयरपोर्ट लिमिटेड (सीएचआईएएल) को अक्तूबर 2016 में ‘आईबीसी उत्कृष्टता पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया. चंड़ीगढ़ इंटरनेशल एयरपोर्ट लिमिटेड (सीएचआईएएल) को चंड़ीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की नई एकीकृत टर्मिनल बिल्डिंग बनाने के लिए आईबीसी उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
एयर पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और पंजाब और हरियाणा की संयुक्त उद्यम कंपनी चंड़ीगढ़ इंटरनेशल एयरपोर्ट लिमिटेड (सीएचआईएएल) को चंड़ीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की नई एकीकृत टर्मिनल बिल्डिंग बनाने के लिए आईबीसी उत्कृष्टता पुरस्कार 2014-15 और ट्राफी दी गई. 

नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने यह पुरस्कार दिया. इस अवसर पर आईबीसी अध्यक्ष श्री शोभित उप्पल उपस्थित थे. एयर पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से महाप्रबंधक (इंजीनियरिंग) श्री डी. कमरा ने पुरस्कार प्राप्त किया.
विदित हो कि  इंडियन बिल्डिंग कांग्रेस का विजन रहने का ऐसा माहौल बनाना है जो सतत, वहन योग्य, सुंदर, पर्यावरण सहज, ऊर्जा सक्षम, मूल्य स्पर्धी, प्रौद्योगिकी प्रेरित और स्वस्थ्य जीवन के अनुकूल हो.

0 comments:

Post a Comment