कावेरी बेसिन की स्थिति के आकलन के लिए एक उच्च स्तरीय तकनीकी दल का गठन-(07-OCT-2016) C.A

| Friday, October 7, 2016
जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय ने 5 अक्टूबर 2016 को कावेरी बेसिन की स्थिति के आकलन करने के लिए एक उच्च स्तरीय तकनीकी दल का गठन किया.
केंद्रीय जल आयोग के अध्यक्ष जी.एस. झा उच्च स्तरीय तकनीकी दल के अध्यक्ष हैं. यह टीम 17 अक्टूबर 2016 को सुप्रीम कोर्ट में अपना रिपोर्ट सौंपेगी.
उच्च स्तरीय तकनीकी दल के अन्य सदस्यों में सीडब्ल्यूसी के सदस्य एस. मसूद हुसैन, सीडब्ल्यूसी हैदराबाद तथा तमिलनाडु और कर्नाटक राज्यों के मुख्य सचिव या उनके प्रतिनिधि, कृष्णा एवं गोदावरी बेसिन संगठन के चीफ इंजीनियर आर. के. गुप्ता तथा तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल और केन्द्र शासित प्रदेश पुडुचेरी से एक-एक चीफ इंजीनियर शामिल है.
उच्च स्तरीय तकनीकी दल का गठन कावेरी बेसिन की वास्तविक स्थिति के आकलन के लिए बेसिन का दौरा करने के उद्देश्य से किया गया है.
हालांकि सुप्रीम कोर्ट के 4 अक्टूबर 2016 को दिये गये आदेश के अनुपालन में उच्च स्तरीय तकनीकी दल का गठन किया गया है.

0 comments:

Post a Comment