राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धजनों एवं संस्थानों को वयोश्रेष्ठ सम्मान से सम्मानित किया. यह सम्मान वरिष्ठ नागरिकों विशेष तौर पर निर्धन वरिष्ठ नागरिकों की नि:स्वार्थ सराहनीय सेवा करने वाले संस्थानों तथा सुप्रसिद्ध वरिष्ठ नागरिकों को उनकी उत्तम सेवाओ और उपलब्धियों के सम्मान स्वरूप प्रदान किया जाता है.
वयोश्रेष्ठ सम्मान से संबंधित मुख्य तथ्य:
• सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने वर्ष 2005 में वयोश्रेष्ठ सम्मान की स्थापना की थी.
• इन्हें वर्ष 2013 में राष्ट्रीय पुरस्कारों की श्रेणी में रखा गया.
• संयुक्त राष्ट्र आम सभा द्वारा 1 अक्टूबर 1999 को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के रूप में मनाये जाने संबंधी प्रस्ताव को पारित करने के बाद हर वर्ष 1 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के रूप में मनाया जाता है.
• प्रत्येक वर्ष मंत्रालय द्वारा वर्ष 2005 से 1 अक्टूबर को सुप्रसिद्ध वरिष्ठ नागरिकों और संस्थानों को वरिष्ठ नागरिकों विशेष तौर पर निर्धन वरिष्ठ नागरिकों की उत्कृष्ठ सेवा प्रदान करने के सम्मान स्वरूप वयोश्रेष्ठ सम्मान से सम्मानित किया जाता है.
• मंत्रालय द्वारा वर्ष 2013 से 13 विभिन्न श्रेणियों में वयोश्रेष्ठ सम्मान प्रदान किये जाते हैं.
• ये पुरस्कार के लिए समाज के विभिन्नि क्षेत्रों के व्यक्तियों का चयन किया जाता है.
• पुरस्कार देशभर के किसी भी संस्थास/संगठन या व्यक्ति को प्रदान किया जा सकता है और इसके लिए सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं से नामांकन आमंत्रित किये जाते हैं.
0 comments:
Post a Comment