फ्लायड मेवेदर ने 13 सितम्बर 2015 को लास वेगास में आंद्रे बर्टो को हराकर अपने करियर की लगातार 49वीं जीत दर्ज की. 38 वर्षीय इस खिलाड़ी ने मैच समाप्ति के पश्चात् मुक्केबाजी से संन्यास की घोषणा भी की.
12 राउंड के इस मुकाबले को मेवेदर ने 117-111, 118-110 तथा 120-108 से यह मैच जीता. इससे पहले जुलाई 2015 में मेवेदर ने फिलिपिन्स के मैनी पेक्वे को हराया था.
12 राउंड के इस मुकाबले को मेवेदर ने 117-111, 118-110 तथा 120-108 से यह मैच जीता. इससे पहले जुलाई 2015 में मेवेदर ने फिलिपिन्स के मैनी पेक्वे को हराया था.
इसके साथ ही मेवेदर की जीत का रिकॉर्ड 49-0 हो गया. उन्होंने अपने बॉक्सिंग करियर में एक भी फाइट नहीं हारी. जीत के साथ ही मेवेदर ने अपने रिटायरमेंट का औपचारिक एलान भी कर दिया. इस मैच के साथ ही मेवेदर के 19वर्ष लम्बे बॉक्सिंग करियर का समापन हुआ.
इससे पहले हेविवेट मुक्केबाज रॉकी मरसियो ने 49-0 की जीत का रिकॉर्ड बनाया था. मेवेदर ने अपने डब्ल्यूबीए और डब्ल्यूबीसी खिताब भी बरकरार रखे.
0 comments:
Post a Comment