चिली में 8.3 तीव्रता का भूकंप, 10 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया-(18-SEP-2015) C.A

| Friday, September 18, 2015
दक्षिण अमेरिकी देश चिली में 17 सितम्बर 2015 को 8.3 रिएक्टर पैमाने की तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. 

अमरीकी भूगर्भ सर्वेक्षण के अनुसार भूकंप स्थानीय समयानुसार शाम को 7:54 मिनट पर आया तथा इसका केंद्र इल्लापेल शहर से 55 किलोमीटर दूर पश्चिम में था. भूकंप के उपरांत सूनामी की चेतावनी जारी की गयी.

चिली में भूकंप के बाद खनन का काम रोक दिया गया है. पेरू और हवाई में भी सूनामी की चेतावनी जारी की गई.

भूकंप के 90 मिनट बाद समुद्र में 15 फीट ऊंची लहरें उठीं, जिससे चिली के शहर कोक्विम्बो के निचले इलाकों में पूरी तरह से पानी भर गया. दस लाख लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया. शहर में कई इमारतें भी ढह गयीं. 

इससे पहले वर्ष 2010 में चिली में 8.8 तीव्रता का भूकंप आया था जिसके बाद सूनामी की लहरें उठने पर सैकड़ों लोगों की मौत हो गई तथा लाखों घर तबाह हो गए थे.

0 comments:

Post a Comment