ऑस्ट्रेलिया में सबसे लंबी महाद्वीपीय ज्वालामुखियों की श्रृंखला मिली-(17-SEP-2015) C.A

| Thursday, September 17, 2015
ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी के पृथ्वी वैज्ञानिक रोड्री डेविस के नेतृत्व में वैज्ञानिकों की एक टीम ने पूर्वी ऑस्ट्रेलिया में 2000 किमी से अधिक भाग में फैली दुनिया की सबसे लंबी महाद्वीपीय ज्वालामुखियों की श्रृंखला खोजी. इस प्राचीन ज्वालामुखी श्रृंखला का निर्माण 3.30 करोड़ वर्ष पहले ऑस्ट्रेलिया के उत्तर-उत्तर पूर्व की ओर खिसकने से हुआ था.
यह खोज 14 सितंबर 2015 को जर्नल नेचर पत्रिका में प्रकाशित की गई. ज्वालामुखी की यह प्राचीन श्रृंखला दक्षिण-पश्चिम में स्थित मध्य क्वींसलैंड तट के केप हिल्सबोरो से विकटोरिया के कोस्ग्रोव तक फैली है.
कोस्ग्रोव हॉटस्पाट नाम का यह ट्रैक उत्तरी अमेरिकी महाद्वीप में स्थित प्रसिद्ध येलोस्टोन हॉटस्पॉट ट्रैक से तीन गुना बड़ा है.  ऑस्ट्रेलिया के उत्तर-उत्तरपूर्व में खिसक जाने से अब यह बास स्ट्रेट में स्थित है.
ऑस्ट्रेलिया पृथ्वी पर सरकने की गतिविधियों से सर्वाधिक प्रभावित होने वाला देश है. यह हर वर्ष 7 सेंटीमीटर इंडोनेशिया की ओर खिसक जाता है.

0 comments:

Post a Comment