महाराष्ट्र में सिर्फ मराठा भाषियों को ऑटो रिक्शा परमिट जारी करने का फैसला-(17-SEP-2015) C.A

| Thursday, September 17, 2015
महाराष्ट्र सरकार ने महाराष्ट्र में सिर्फ मराठा भाषियों को ऑटो रिक्शा परमिट जारी करने का 15 सितंबर 2015 को निर्देश दिया. महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री दिवाकर रावते ने 15 सितंबर 2015 को मुंबई में इसकी घोषणा की.
उपरोक्त निर्णय के तहत महाराष्ट्र सरकार ने यह तय किया है कि 1 नवंबर 2015 से सिर्फ मराठी बोलने वाले को ही ऑटो रिक्शा का परमिट जारी किया जायेगा.
विदित हो कि 1 नवंबर 2015 से मुंबई में 1 लाख नए ऑटो रिक्शा लाइसेंस जारी होने हैं. जिसके लिए होने वाले टेस्ट परीक्षा में मराठी भाषा ज्ञान को भी परखा जायेगा.

0 comments:

Post a Comment