प्रमुख दवा निर्माता कंपनी सन फार्मा ने अमेरिका की इनसाइट विजन के अधिग्रहण की 16 सितंबर 2015 को घोषणा की. इसके लिए सन फार्मास्यूनटिकल इंडस्ट्रीज ने इनसाइट विजन के साथ एक समझौता किया है. इसके तहत सन फार्मा अमेरिका की आईकेयर कंपनी ‘इनसाइट विजन’ का अधिग्रहण 4.8 करोड़ डॉलर में करेगी.
सन फार्मा के अनुसार यह सौदा कुल इक्विटी वैल्यू के आधार पर तकरीबन 4.8 करोड़ डॉलर का होगा. इसके अतिरिक्त संबंधित कर्ज और अन्य लागत का वहन भी सन फार्मा करेगी. सन फार्मा ने बताया कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी इनसाइट विजन के सभी जारी शेयरों को 0.35 डॉलर प्रति शेयर के हिसाब से खरीदेगी. यह शेयर बाजार मूल्य से 30 फीसदी प्रीमियम पर खरीदे जाएंगे.
0 comments:
Post a Comment