फ्रांस के टेनिस खिलाड़ी निकोलस माहुत और पियरे ह्यूज हर्बट ने अमेरिकी ओपन का पुरुष युगल खिताब जीत लिया. माहुत और हर्बट की 12वीं वरीय जोड़ी ने 12 सितंबर 2015 को खेले गए फाइनल मुकाबले में ब्रिटेन के जेमी मरे और आस्ट्रेलिया के जान पियर्स को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से पराजित किया.
इससे पहले वर्ष 2014 का अमेरिकी ओपन टेनिस के पुरुष युगल खिताब अमेरिकी जुड़वां बंधु माइक और बॉब ब्रायन ने स्पेन के मार्क लोपेज और मार्सेल ग्रेनोलर्स को 6-3 6-4 से हराकर जीता था.
गौरतलब है कि इटली की फ्लाविया पेनेटा ने 12 सितंबर 2015 को इटली की रोबर्टा विंसी को 7-6 (7-4), 6-2 से हराकर अमेरिकी ओपन का महिला एकल खिताब जीता था.
अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट 2015 का विवरण
पुरुष एकल
- विजेता: सर्बिया के नोवाक जोकोविच
- उपविजेता: स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर
महिला एकल
- विजेता: इटली की फ्लाविया पेनेटा
- उपविजेता: इटली की रोबर्टा विंसी
पुरुष युगल
- विजेता: फ्रांस के निकोलस माहुत और पियरे ह्यूज हर्बट
- उपविजेता: ब्रिटेन के जेमी मरे और आस्ट्रेलिया के जान पियर्स
महिला युगल
- विजेता: भारत की सानिया मिर्जा और स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस
- उपविजेता: ऑस्ट्रेलिया की केसी डेलाक्वा और कजाकिस्तान की यारोस्लावा श्वेदोवा
मिश्रित युगल
- विजेता: भारत के लिएंडर पेस और स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस
उपविजेता: अमेरिका के बेथनी मैटक सैंड्स और सैम क्वेरी
0 comments:
Post a Comment