इंग्लैंड के गोल्फर ली स्लेटरी ने एमटूएम रसियन ओपन 2015 जीता-(13-SEP-2015) C.A

| Sunday, September 13, 2015
एमटूएम (M2M) रसियन ओपन गोल्फ चैंपियनशिप 3-6 सितंबर 2015 के मध्य मॉस्को, रूस में संपन्न हुई.
प्रतियोगिता का खिताब इंग्लैंड के गोल्फर ली स्लेटरी (Lee Slattery) ने जीता, जबकि दूसरा व तीसरा स्थान क्रमशः स्टेनिसलाओ गोया (अर्जेंटीना) व डेविड हार्से (इग्लैंड) ने प्राप्त किया. ली स्लेटरी को विजेता के रुप में 1 मिलियन यूरो की इनामी राशि प्रदान की गई. भारत के ज्योति रंधावा ने प्रतियोगिता में 42वॉ स्थान प्राप्त किया.
इससे पहले वर्ष 2014 का एमटूएम रसियन ओपन गोल्फ चैंपियनशिप का खिताब इग्लैंड के डेविड हार्से ने जीता था. रसियन ओपन यूरोपीय टूर गोल्फ टूर्नामेंट है. यह टूर्नामेंट वर्ष 1993 में शुरु किया गया.

0 comments:

Post a Comment