भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली ‘यूएई रॉयल्स’ टेनिस टीम के सह-मालिक बनें-(13-SEP-2015) C.A

| Sunday, September 13, 2015
भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली सितंबर 2015 में इंटरनेशनल प्रीमियर टेनिस लीग (आईपीटीएल) की फ्रेंचाइजी टीम ‘यूएई रॉयल्स’ के सह-मालिक बनें.
दुबई में 10 सितंबर 2015 को आईपीटीएल की मीटिंग के बाद कोहली के यूएई रॉयल्स का सह-मालिक बनने का एलान किया गया. इसमें आईपीटीएल के मैनेजिंग डायरेक्टर महेश भूपति मौजूद थे. आईपीटीएल का अगला एडिशन 2 से 20 दिसंबर 2015 तक जापान, फिलीपींस, इंडिया, यूएई और सिंगापुर में खेला जाएगा. इस टीम में 17 ग्रैंड स्लैम के विजेता और दुनिया के दूसरे नंबर के टेनिस प्लेयर रॉजर फेडरर को भी शामिल किया गया है. फेडरर टूर्नामेंट के सेकंड सीजन में खेलेंगे.

विदित हो कि ‘यूएई रॉयल्स’ आईपीटीएल की एक टीम है. विराट कोहली के साथ सचिन गाडोया और नीलेश भटनागर इसके को-ओनर हैं. सीईओ प्रवीण भटनागर हैं. विराट के अलावा टीम इंडिया के डायरेक्टर रवि शास्त्री को यूएई रॉयल्स टीम का एडवाइजर बनाया गया है. इससे पहले सितंबर 2014 में कोहली इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट में एफसी गोवा के को-ओनर बने थे.

आईपीटीएल से संबंधित मुख्य तथ्य:
इंटरनेशनल प्रीमियर टेनिस लीग (आईपीटीएल) आईपीएल की ही तरह टीम बेस्ड है. इसके फाउंडर इंडियन टेनिस स्टार महेश भूपति हैं. इसका पहला एडिशन 2014 में एशिया के चार देशों में खेला गया. पहले एडिशन को इंडियन एसेस ने जीता था. उसे 6.6 करोड़ रुपए की प्राइज मनी मिली थी.

0 comments:

Post a Comment