लिएंडर पेस और मार्टिना हिंगिस की जोड़ी ने अमेरिकी ओपन का मिश्रित युगल खिताब जीता-(13-SEP-2015) C.A

| Sunday, September 13, 2015
भारत के लिएंडर पेस और स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस की जोड़ी ने अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट-2015 का मिश्रित युगल ख़िताब जीत लिया.
चौथी वरियता प्राप्त पेस-मार्टिना की जोड़ी ने फाइनल में अमेरिका के बेथनी मैटक सैंड्स और सैम क्वेरी की जोड़ी को  6-4, 3-6, 10-7 से पराजित किया. फाइनल मैच न्यूयार्क में 12 सितंबर 2015 को खेला गया. इसके साथ ही लिएंडर पेस सर्वाधिक मिश्रित युगल का खिताब जीतने वाले खिलाड़ी बन गए.
गौरतलब है कि वर्ष 2015 में लिएंडर पेस और मार्टिना हिंगिस की जोड़ी का यह तीसरा मिश्रित युगल ग्रैंड स्लैम खिताब है. इससे पहले लिएंडर पेस और मार्टिना हिंगिस की जोड़ी वर्ष 2015 में ऑस्ट्रेलियन ओपन और विंबलडन का खिताब जीत चुकी है.
इस जीत के साथ मार्टिना हिंगिस 19 ग्रैंडस्लैम जीतने वाली महिला बन गई हैं. जिसमें से 5 एकल, 10 महिला युगल खिताब शामिल हैं. वर्ष 1969 के बाद यह पहला अवसर है जब मिश्रित युगल वर्ग में किसी जोड़ी ने एक ही वर्ष में तीन ग्रैंड स्लैम ख़िताब जीते हैं. पेस के करियर का यह दूसरा यूएस ओपन मिश्रित युगल खिताब और 17वां ग्रैंडस्लैम खिताब हैं.
पेस के ग्रैंडस्लैम खिताब
पुरुष युगल ग्रैंडस्लैम खिताब
  • ऑस्ट्रेलियन ओपन- 2012
  • फ्रेंच ओपन- 1999, 2001, 2009
  • विंबलडन ओपन- 1999
  • यूएस ओपन- 2006, 2009, 2013
मिश्रित युगल ग्रैंडस्लैम खिताब
  • ऑस्ट्रेलियन ओपन- 2003, 2010, 2015
  • विंबलडन ओपन-1999, 2003, 2010, 2015
  • यूएस ओपन-2008, 2015

अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के बारे में
विदित हो कि अमेरिकी ओपन टेनिस एक मुख्य टेनिस टूर्नामेंट है, जो प्रतिवर्ष अगस्त के अंत तथा सितंबर के प्रथम दो सप्ताह के मध्य अमेरिका के न्यूयॉर्क में खेला जाता है. यह वार्षिक टेनिस कैलेंडर में चौथ ग्रैंड स्लैम है तथा यूएस ओपन हार्ड कोर्ट पर खेला जाता हैं. वार्षिक टेनिस कैलेंडर का पहला ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन, दूसरा ग्रैंड स्लैम फ्रैंच ओपन, तीसरा ग्रैंड स्लैम विंबलडन ओपन तथा चौथा ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन टेनिस प्रतियोगिता है.

0 comments:

Post a Comment