नरसिंह पंचम यादव ने लास वेगास, संयुक्त राज्य अमेरिका में आयोजित विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में 13 सितंबर 2015 को पुरुषों की 74 किलोग्राम फ्रीस्टाइल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता.
सेमीफाइनल में मंगोलिया के उनुरबात पुरेवजाव से हारने के बाद, कांस्य पदक के प्लेऑफ मुकाबले में नरसिंह ने फ्रांस के जेलिमखान खादजिएव को 12-8 से हराया. नरसिंह ने पहले दौर में इजरायल के हानोक राचामिन को 14-2 से और फिर तुर्की के सोनेर देमित्रास को 4-3 से हराया. इसके बाद नरसिंह ने क्यूबा के लोपेज अजूकी को 16-5 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया.
इसके साथ नरसिंह ने वर्ष 2016 के रियो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई कर लिया. यह पहला मौका है जब किसी भारतीय पहलवान ने विश्व चैम्पियनशिप में पदक जीतते हुए ओलम्पिक के लिए क्वालिफाई किया. नरसिंह ने इससे पहले वर्ष 2014 के एशियाई खेलों और वर्ष 2015 के एशियाई चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था.
हालांकि, यह अब भी निश्चित नहीं है कि वर्ष 2016 के रियो ओलम्पिक में भारत का प्रतिनिधित्व कौन करेगा. नियमों के अनुसार ओलिंपिक कोटा देश का होता है इसे हासिल करने वाले पहलवान का नहीं होता है.
नरसिंह के अलावा, दो ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार भी इस श्रेणी में भारत का प्रतिनिधित्व करने के मजबूत दावेदार है. गौरतलब है कि सुशील कुमार ने चोटिल होने के कारण विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में भाग नहीं लिया था और इसी कारण नरसिंह लास वेगास गए थे.
0 comments:
Post a Comment