भारतीय कलारीप्पयाट्टू संघ को क्षेत्रीय खेल महासंघ के रूप में मान्यता-(17-SEP-2015) C.A

| Thursday, September 17, 2015
युवा मामले और खेल मंत्रालय ने क्षेत्रीय महत्व वालें खेलों के प्रसार को बढ़ावा और स्वीकृति प्रदान करने के उद्देश्य से 14 सितंबर 2015 को भारतीय कलारीप्पयाट्टू महासंघ को तत्काल प्रभाव से क्षेत्रीय खेल महासंघ (आरएसएफ) के रूप में मान्यता प्रदान की.
इस मान्यता का उद्देश्य भारत में कलारीप्पयाट्टू खेल के विकास और संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए भारतीय कलारीप्पयाट्टू फेडरेशन (आईकेएफ) को प्रमुख भूमिका सौंपना है.
कलारीपयाट्टू के बारे में
  • कलारीपयाट्टू एक प्रकार की मार्शल आर्ट है, जो भारत के दक्षिणी राज्य केरल और तमिलनाडु के कुछ भागों में प्रदर्शित की जाती है.
  • कलरीपायट्टु में कलारी शब्द संगम साहित्य से प्राप्त किया गया है, जिसका अर्थ युद्ध और युद्ध के मैदान दोनों का वर्णन करना है. इसे विश्व की सबसे प्राचीन मार्शल आर्ट माना जाता है.

0 comments:

Post a Comment