भारतीय रेलवे की शॉट पुट खिलाड़ी मनप्रीत कौर ने 16 सितम्बर 2015 को 18 वर्ष पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड ध्वस्त किया. उन्होने यह रिकॉर्ड राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के 55वें सीजन में कोलकाता में बनाया.
पटियाला की निवासी मनप्रीत ने वर्ष 1997 में हरबंस कौर द्वारा बनाये गये 17.43 मीटर के रिकॉर्ड को 17.96 मीटर की दूरी से ध्वस्त किया. यह कीर्तिमान उन्होंने दूसरे प्रयास में स्थापित किया तथा स्वर्ण पदक जीता व नेशनल ओपन में टाइटल जीतने की हैट ट्रिक भी बनाई.

इस उपलब्धि से मनप्रीत कौर (25) ने रियो ओलंपिक (2016) के लिए भी क्वालीफाई किया. रियो ओलंपिक 5 अगस्त 2016 से 21 अगस्त 2016 के बीच खेले जायेंगे.
आईएएएफ के मानदंडों के अनुसार 2016 के रियो ओलंपिक खेलों के लिए महिला शॉट पुट के लिए प्रवेश सीमा 17.80 मीटर है जबकि लंदन 2012 के ओलंपिक खेलों के दौरान प्रथम तीन महिला खिलाड़ियों ने 20 मीटर से अधिक दूरी अर्जित की थी.
0 comments:
Post a Comment