फ्लाविया पेनेटा ने 12 सितंबर 2015 को अमेरिकी ओफ्लाविया पेनेटा ने 12 सितंबर 2015 को अमेरिकी ओपन महिला एकल खिताब जीत लिया. न्यूयॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में आयोजित खिताबी मुकाबले में पेनेटा ने इटली की रोबर्टा विंसी को 7-6 (7-4), 6-2 से पराजित कर अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता.
यह फ्लाविया पेनेटा का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब था और इस जीत के बाद उन्होंने टेनिस से संन्यास लेने की घोषणा की.
इस जीत के साथ ही पेनेटा टेनिस का मेजर एकल महिला खिताब जीतने वाली इटली की दूसरी महिला बनीं. इससे पहले मेजर एकल महिला खिताब जीतने वाली इटली की एकमात्र खिलाड़ी फ्रांसिस्का शियावोन थी, जिन्होंने वर्ष 2010 में फ्रेंच ओपन जीता था.
वर्ष 2014 का अमेरिकी ओपन का महिला एकल खिताब संयुक्त राज्य अमेरिका की सेरेना विलियम्स ने जीता था.
0 comments:
Post a Comment