नोवाक जोकोविच ने 13 सितंबर 2015 को अमेरिकी ओपन का पुरुष एकल खिताब जीता. न्यूयॉर्क में आर्थर ऐश स्टेडियम में आयोजित खिताबी मुकाबले में सर्बियाई खिलाड़ी जोकोविच ने रोजर फेडरर को 5-7, 6-4, 6-4, 6-4 से पराजित किया.
जोकोविच का यह दूसरा अमेरिकी ओपन एकल खिताब और 10वां ग्रैंड स्लैम एकल खिताब था. इसके साथ ही जोकोविच ने अमेरिका के बिल टिल्डेन की बराबरी की.
हालांकि, स्विस खिलाड़ी फेडरर अभी भी 17 ग्रैंड स्लैम एकल खिताब के साथ इस सूची में शीर्ष पर बने हुए है. फेडरर ने वर्ष 2009 के बाद पहली बार अमेरिकी ओपन के फाइनल में पहुंचे थे. यह फाइनल फेडरर और जोकोविच के बीच 42वीं भिड़ंत थी. अब फेडरर और जोकोविच का एक दूसरे के खिलाफ जीत हार का रिकार्ड 21-21 का हो गया.
वर्ष 2014 का अमेरिकी ओपन का पुरुष एकल खिताब बोस्निया और हर्जेगोविना के मारिन सिलिक ने जीता था.
0 comments:
Post a Comment