राष्ट्रमंडल युवा खेल 2015 सम्पन्न-(13-SEP-2015) C.A

| Sunday, September 13, 2015
राष्ट्रमंडल युवा खेल सामोआ के एपिया में 11 सितंबर 2015 को सम्पन्न हो गए. राष्ट्रमंडल युवा खेलों में भारत 19 पदक (9 स्वर्ण, 4 रजत, 6 कांस्य) जीतकर पदक तालिका में पांचवें स्थान पर रहा.
आस्ट्रेलिया 24 स्वर्ण, 19 रजत, 19 कांस्य के साथ शीर्ष स्थान पर रहा ,जबकि दक्षिण अफ्रीका 13 स्वर्ण, 7 रजत, 15 कांस्य के साथ दूसरे और इंग्लैंड 12 स्वर्ण, 16 रजत, 16 कांस्य के साथ तीसरे स्थान पर रहा.
भारत के 25 सदस्यीय दल ने राष्ट्रमंडल युवा खेलों में भाग लिया. राष्ट्रमंडल युवा खेलों में 63 देशों के 14 से 18 वर्ष के लगभग 1000 खिलाड़ियों ने 9 खेलों की 107 स्पर्धाओं में भाग लिया. भारत ने टेनिस के पांच में से तीन स्वर्ण प्राप्त किये.
राष्ट्रमंडल युवा खेल के बारे में
राष्ट्रमंडल युवा खेल राष्ट्रमंडल खेलों का लघु संस्करण हैं. राष्ट्रमंडल युवा खेल 71 राष्ट्रमंडल देशों के युवाओं के लिए शुरु किया गया था. प्रथम राष्ट्रमंडल युवा खेल अगस्त 2000 में स्कॉटलैंड में आयोजित किए गए, जिसमें 14 देशों के 733 एथलीटों ने 8 खेलों में भाग लिया.

0 comments:

Post a Comment