प्रख्यात जल नीति विशेषज्ञ रामास्वामी आर अय्यर का 9 सितंबर 2015 को गंभीर वायरल बुखार के कारण नई दिल्ली में निधन हो गया. वे 86 वर्ष के थे.
अय्यर को जल नीति और पर्यावरण के मुद्दों पर विशेषज्ञ समिति बनाने के लिए जाना जाता था. उनके विचार राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र द हिन्दू में विशेष रूप से प्रकाशित होते थे.
वे अंतिम बार सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च में मानद अनुसंधान प्रोफेसर के रूप में नियुक्त किये गये थे. इससे पहले अय्यर केंद्र सरकार की भारतीय लेखापरीक्षा और लेखा सेवा में अधिकारी के रूप में जल संसाधन सचिव पद पर कार्यरत रहे.

उन्होंने वर्ष 1987 में भारत की पहली राष्ट्रीय जल नीति का मसौदा तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. उनके बहुमूल्य योगदान के लिए उन्हें वर्ष 2014 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया.
उनका जन्म अक्टूबर 1929 को तमिलनाडु स्थित थक्कलाई में हुआ था.
0 comments:
Post a Comment